Chhindwara crime news today: छिंदवाड़ा जिले में एक आदिवासी युवक ने अपने ही परिवार के आठ लोगों कुल्हाड़ी से हत्या कर दी है। इस घटना से पूरा छिंदवाड़ा दहल गया। घटना के बाद से मौके पर भारी पुलिस पर तैनात किया गया है। जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा जिले के तामिया तहसील के ग्राम बोदल कछार में मंगलवार की रात को दिनेश उर्फ भूरा ने पत्नी, बहन, माँ, भाई, भाभी, दो भतीजियों की हत्या कर दी है। युवक ने ताऊ के घर जाकर 10 वर्ष के बच्चे पर भी हमला कर दिया है। इस हमले में बच्चे का जबड़ा कट गया है। इस घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।