Betul Road Accident Today: पिकअप और ट्रेक्टर की भिड़ंत, 4 लोगों के घायल होने की खबर

Betul Road Accident Today: Pickup and tractor collide, 4 people reported injured

Oplus_131072

Betul Road Accident Today: बैतूल-  आठनेर मार्ग पर पिकअप और ट्रेक्टर की आमने सामने भिड़त हो गई है। हादसे में 4 लोगों के घायल होने की खबर आमने आई है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम लगभग 5 बजे ग्राम कोलगाव चारसी जोड़ के पास मोड़ में पिकअप और ट्रेक्टर की टक्कर हो गई है। हादसे में 4 लोगो के घायल होने की खबर है।

हालांकि घायल कितने है अभी अधिकृत कोई पुष्टि नही हुई है। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेक्टर के परखच्चे उड़ गए है। ट्रेक्टर के सामने के दोनों पहिये निकलकर दूर फीका गए है। ट्रेक्टर में आम भरे थे। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज रफ़्तार से थे। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button