Betul Road Accident Today: ट्राले में ग्रीसिंग कर रहे ड्राइवर और मैकेनिक को कार ने मारी टक्कर ड्राइवर की मौत, हाइवे पर ट्रक चालकों ने लगाया जाम

Betul Road Accident Today: Car hits driver and mechanic greasing the trolley, driver dies, truck drivers block the highway

Betul Road Accident Today: बैतूल जिले के मुलताई नेशनल हाईवे पर ग्राम कोल्हिया की सीमा में हाईवे के किनारे खड़े ट्राले में ग्रीसिंग कर रहे है मैकेनिक और ड्राइवर को मार्ग से जा रही कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ड्राइवर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वही मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया।
ग्राम कोल्हिया की सीमा में हाईवे के किनारे खड़े ट्राले में ब्लॉक के ग्राम देवरी निवासी गोकुल पिता भैयालाल 50 साल ट्राले में ग्रीसिंग कर रहा था। पास में ही ट्राले का ड्राइवर बबलू पिता गणेश 39 साल निवासी किशनगढ़ राजस्थान भी खड़ा था। गुरुवार सुबह 8 बजे के दरमियान मुलताई से नागपुर की ओर जा रही कार ने मैकेनिक और ड्राइवर को टक्कर मार दी। दुर्घटना में ड्राइवर बबलू की मौके पर ही मौत हो गई। वही मैकेनिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मैकेनिक को एंबुलेंस से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया। इलाज कर घायल गोकुल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिजन गोकुल को नागपुर के अस्तर लेकर गए हैं। दुर्घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। दुर्घटना में कार का सामने का हिस्सा भी बुरी तरह से छतिग्रस्त हो गया।

हाईवे पर ट्रक चालकों ने लगाया जाम
दुर्घटना में घायल ड्राइवर और मैकेनिक हाईवे के किनारे पड़े हुए थे। इसी दौरान एनएचएआई खंभारा टोल प्लाजा की एम्बुलेंस को घटना स्थल पर मौजूद अन्य ट्रकों के ड्राइवर ने रोक कर घायलों को अस्पताल पहुंचाने को कहा। तो एंबुलेंस चालक ने अपनी शिफ्ट खत्म होने का कहकर घायलों को ले जाने से मना कर दिया। जिससे नाराज होकर घटना स्थल पर मौजूद लोगों और चालकों ने हाइवे के मुलताई से नागपुर जाने वाले लेन पर ट्राला आड़ा खड़ा कर जाम लगा दिया। जहां लगभग डेढ़ घंटे तक जाम लगा रहा। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। लोगों को समझाइश देकर जाम खुलवाया।

Related Articles

Back to top button