Betul Road Accident Today: दो बाईक की आपस में भिड़ंत में मां की मौत, बेटा गंभीर रूप से घायल
Betul Road Accident Today: Mother dies in collision between two bikes, son seriously injured
Betul Road Accident Today: बैतूल के रानीपुर थाना अंतर्गत हुए सड़क हादसे में मां की मौत और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रानीपुर थाना क्षेत्र के चिखलीआमढाना निवासी देवकी पति रामपाल यादव और बेटा नितेश यादव दोनों रविवार की शाम को अपने गांव से बैतूल आ रहे थे। इसी दौरान खमालपुर और हनुमानडोल के बीच दो बाईक की भिड़ंत हो गई। हादसे में देवकी और बेटा नितेश घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। देवकी बाई को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बेटा नितेश घायल है, जिसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
बताया गया कि एक पल्सर गाड़ी चालक तेज गति से आया और उसने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। सोमवार सुबह जिला चिकित्सालय में सड़क हादसे में मृत महिला का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस का कहना है कि हादसे की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।



