Betul Road Accident Today: ट्रेन से टकराने से युवक की मौत, इधर चुनाव की ट्रेनिंग के लिए जा रहे पीठासीन अधिकारी सड़क हादसे में घायल

Betul Road Accident Today: A young man died after being hit by a train, while the presiding officer going for election training was injured in a road accident

Betul Road Accident Today: बैतूल जिले के आमला क्षेत्र के बोरदेही रेलवे ट्रेक पर एक युवक की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई है। युवक की कई घंटो से रेलवे ट्रेक पर शव पड़ा था।  ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची है।  बोरदेही थाना के एसआई ओपी यादव ने बताया कि बोरदेही रेलवे  ट्रेक के खम्बा नंबर 903/1 दीपामांडई निवासी नितेश इवने की ट्रेन से टकराने से मौत हो गई है। वही युवक शादी समारोह में शामिल होने गया था.और उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं होना बताया गया है।पुलिस ने शव को अस्पताल लाया है।  परिजनों की सूचना पर पुलिस ने पीएम कराया है। परिजनों के बयान लेकर शव सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

इधर हसलपुर मार्ग पर बाइक से चुनाव की ट्रेनिंग में आ रहे मलाजपुर निवासी आशीष जायसवाल शिक्षक पीठासीन अधिकारी की चलती बाइक अचानक ब्रेकर से गिर गई है। गंभीर घायल होने पर वार्ड पार्षद रोहित हारोड़े ने उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया। हादसे में पीठासीन अधिकारी को सिर और पैर पर गंभीर चोट आई है। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बैतूल रेफर कर दिया है।  उनका डॉ. द्वारा प्राथमिक उपचार कर रेफर किया है।हालत गभीर बताई जा रही है। 

Related Articles

Back to top button