Betul Weather Today: एक बार फिर बदलेगा मौसम, गरज- चमक के साथ बारिश की संभावना
Betul Weather Today: Weather will change once again, possibility of rain with thunder and lightning

Betul Weather Today: बैतूल गर्मी के दिनों में बार-बार मौसम बदलने लगा है। अभी पिछले कुछ दिन तक बारिश होते रही। अब मौसम पूरी तरह से साफ हो गया। इस बीच फिर मौसम बदलने की जानकारी सामने आई है। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। जिसके कारण गरज चमक के साथ बारिश की संभावना बनी है। बैतूल जिले में 5 मई से मौसम में बदलाव आएगा। 5 मई से तीन दिन तक गरज चमक के साथ बारिश होते रहेगी। अप्रैल माह में अब तक कई बार मौसम में बदलाव आ चुका और तेज बारिश भी हुई है। एक बार फिर मौसम बदलने के संकेत मिल गए है। बारिश होने की स्थिति में तापमान में गिरावट आएगी।
अभी दो दिनों से तेज धूप खिलने के कारण तापमान बढ़ने लगा है। 5 मई के बाद फिर सूरज के तेवर कम हो जाएंगे और बारिश की संभावना बनी है। बताया जा रहा है कि एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है और इसका असर जल्द ही देखने को मिलेगा। बार-बार बदलते मौसम और बारिश के कारण किसान सबसे ज्यादा चिंतित है।



