Mp Weather Update: आ गया मौसम का ताजा अपडेट, जाने आगामी दिनों कैसे रहेगा मौसम का मिजाज
MP Weather Update: Latest weather update is here, know how the weather will be in the coming days
Mp Weather Update: पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होते ही आसमान से बादल छट गए है। बारिश की संभावना कम बनी हुई है। मौसम साफ होते ही अब गर्मी कहर ढाने वाली है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होने की संभावना है। इस गर्मी के सीजन में पूरा अप्रैल माह बीत गया। अधितर दिन बारिश ही होते रही। गर्मी का असर देखने को मिला है। इस गर्मी के सीजन में दो बार तापमान 40 डिग्री तक पहुंचा, इसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया और बारिश होना शुरू हो गई। बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। पिछले चार-पांच दिनों से जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में प्रतिदिन बारिश होते रही, लेकिन अब पश्विमी विभोभ का असर धीरे-धीरे कम होने लगा है। मंगलवार सुबह से ही तेज धूप खिल गई। धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी हो गई है। अब फिर से तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंचने की संभावना है। जिलेवासियों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। हल्की बारिश की संभावना
मौसम विभाग भोपाल ने मंगलवार को जारी की गई एडवायरी में बताया कि अगले 24 घंंटे के दौरान बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढूर्णा, बालााघाट और मंडला में व्रजपात के साथ तेज हवा चलने और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। आज मंगलवार को हल्की बारिश की संभावना है, इसके बाद मौसम साफ हो जाएगा। फिर कुछ दिन तक बारिश की संभावना नहीं है।



