Betul Road Accident: ट्रक के पीछे घुसी कार हादसे में 4 लोग घायल, मुलताई- नागपुर हाइवे पर हादसा

Betul Road Accident: 4 people injured in a car accident when it rammed into the back of a truck, accident on Multai-Nagpur highway

Betul Road Accident: बैतूल मुलताई-नागपुर नेशनल हाईवे पर मल्हारा पंखा के पास एक कार ट्रक के पीछे से जा घुसी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए है। घायलों में एक की हालत गंभीर है। सभी को इलाज के लिए मुलताई सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भर्ती किया है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार सुबह लगभग 3 बजे हाईवे पर मल्हारा पंखा के पास तेज गति से आ रही एक कार सामने से चल रहे एक ट्रक में जा घुसी। हादसे में चार लोग घायल हुए है। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। यहां से परिजन निजी वाहन से नागपुर इलाज के लिए लेकर गए। बताया जा रहा है कि कार चालक सामने चल रहे ट्रक को देखकर ब्रेक लगा रहा था तभी ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया और कार तेजी से आगे बढ़ गई। कार आगे बढ़ते ही ट्रक से टकरा गई और हादसा हो गया। पुलिस हादसे की जांच कर रही है। 

Related Articles

Back to top button