
Road Accident News: सतना जिले में कटनी और बेला नेशनल हाईवे पर ट्रक की कार से भिड़ंत हो गई। हादसे में 3 युवकों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक मुलताई निवासी युवक शामिल है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मैहर के अमदरा थाना क्षेत्र के बोरी के पास नेशनल हाईवे पर शनिवार सुबह 4 बजे ट्रक से कार की टक्कर हो गई।