Betul Road Accident: डीजे वाहन पलटा, बचाने गये ग्रामीणों को टवेरा गाड़ी ने कुचला, दो की मौत और 7 लोग घायल

Betul Road Accident: DJ vehicle overturned, villagers who went to rescue were crushed by a Tavera car, two died and 7 people were injured

Oplus_131072

Betul Road Accident: फोरलेन ग्राम धनोरा के पास भीषण सड़क हादसा हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और साथ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक डीजे वाहन ग्राम बोरगांव से थावड़ी जा रहा था।  गुरुवार शाम को ग्राम दनोरा के पास डीजे वाहन डिवाइडर से टकराकर पलट गया। डीजे वाहन में सवार 3 लोग डीजे गाड़ी के नीचे दब गए थे। ग्रामीण जैसे ही बचाने के लिए पहुंचे इस समय एक टवेरा गाड़ी आ गई और बचाव कार्य कर रहे ग्रामीणों को टवेरा गाड़ी ने रौद दिया। हादसे में बाबाराव पिता संपतराव सोनारे 50 वर्ष, पंकज पिता रामप्रसाद मसदकर 24 वर्ष निवासी दनोरा की मौत हो गई है। हादसे में 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। घायलों में आशीष महसकोले, अजय मर्सकोले, अशोक, राजा सरले, अरुण उइके, पवन धुर्वे, आदि शामिल है।

Related Articles

Back to top button