Lok Sabha Elections 2024: बैतूल में चुनाव डिवटी से बचने छुट्टी के लिए आये भारी भरकम आवेदन, कर्मचारियों की समस्या सुनकर आप भी रह जायेगे दंग
Lok Sabha Elections 2024: Huge number of applications for leave to avoid election duty came in Betul, you will also be stunned to hear the problems of the employees
Lok Sabha Elections 2024: बैतूल लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगते ही सरकारी अधिकारी और कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी है। अब चुनाव से बचने के लिए अधिकारी, कर्मचारी तरह-तरह का बहाना ढूंढ रहे है। चुनाव ड्यूटी से छुट्टी के लिए आए आवेदन चिंता का विषय बनता जा रहा है। अलग-अलग समस्याओं का हवाला देकर कर्मचारी छुट्टी की अर्जी लगा रहे है। हालांकि अधिकारी भी चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार छुट्ट्यिां नहीं दे है। चुनाव में वैसे भी कमी बनी रहती है। छुट्टी के आवेदन स्वीकृत किए तो मुसीबत बढ़ सकती है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जबसे लोकसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लगा है, तबसे लेकर अब तक 375 लोगों ने अलग-अलग कारण बताकर छुट्टी के लिए आवेदन किए है। 800 ऐसे कर्मचारी और अधिकारी है जिन्होंने लोकसभा चुनाव से मुक्ति के लिए आवेदन किए है। यह कर्मचारी चाहते है कि चुनाव में उनकी ड्यूटी न लगे। कोई कहता है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है तो कुछ अलग-अलग बीमारियों का हवाला दे रहे है। कुछ बताते है कि आंखे कमजोर हो गई। इस तरह से कई बहाने ढूंढे जा रहे है, ताकि चुनाव की झंझट से वे मुक्ति पा सके। हालांकि निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने पहले ही कर्मचारियों को समझा दिया है कि छोटा-मोटा कारण होने पर छुट्टिया नहीं मिलेगी। बहुत अधिक जरूरी होने की स्थिति में छुट्टी मिल पाएगी। अन्यथा चुनाव खत्म होते तक छुट्टियां नहीं मिलेगी। छुट्टी और चुनाव से मुक्ति के लिए आवेदन तो बहुत आ गए, लेकिन अधिकारी यथा स्थिति को देखेंगे कि वास्तव में छुट्टी की जरूरत है या नहीं।
- Gold- Silver Price Today: सोना-चांदी के दाम धड़ाम से नीचे गिरे, जाने 18 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड के रेट



