Grishmkalin Train News Today: आज चलेगी ग्रीष्मकालीन ट्रेन, बैतूल रेलवे स्टेशन पर भी है स्टॉपेज

Grishmkalin Train News Today: Summer train will run today, there is also a stoppage at Betul railway station

File photo

Grishmkalin Train News Today: ग्रीष्मकालीन ट्रेनों की शुरुआत होने से यात्रियों को सफर करने में बेहतर सुविधा होगी। ट्रेनों में भी भेदभाव कम होने की संभावना है। भीषण गर्मी में जनरल बोगी में सफर करना परेशानी का कारण बन जाता है। इसलिए रेलवे मंडल ने ग्रीष्मकालीन ट्रेन में चलकर यात्रियों को बड़ी सुविधा उपलब्ध कराई है।

बैतूल जिले के रेल यातायात निरीक्षक अशोक कटारे ने बताया ग्रीष्मकालीन ट्रेन नागपुर से चलकर गोरखपुर जाने के लिए ट्रेन क्रमांक 01207 जो 21 अप्रैल को बैतूल में 10:30 पर आएगी एवं 10:35 पर जाएगी इसी प्रकार गोरखपुर से नागपुर ट्रेन नंबर 01208 बैतूल स्टेशन पर 23 अप्रैल को सुबह 5:35 पर आएगी एवं 5:40 पर जाएगी। बैतूल रेलवे स्टेशन पर स्टॉपेज मिलने से यात्रियों को भी राहत मिलने वाली है। 

Related Articles

Back to top button