Mp Weather News : कहर बरपाने लगी गर्मी 40 डिग्री पर पहुँचा तापमान, मप्र में 21 अप्रैल से बदलेगा मौसम, इन जिलों में होगी बारिश

MP Weather News: Heat started wreaking havoc, temperature reached 40 degrees, weather will change in MP from April 21, it will rain in these districts

Mp Weather News : बैतूल गर्मी ने एक बार फिर पलटवार कर दिया है। तापमान में तेजी से बढ़ोत्तरी होने लगी है। बैतूल में तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। तेज गर्मी के बीच दो दिन बाद मौसम में बदलाव होने की संभावना जताई जा रही है। पिछले दो दिनों से जिले में तेज धूप खिलने से अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। तापमान में 40 डिग्री के करीब पहुंच गया। सुबह से ही धूप चुभने लगती है। शाम 5 बजे तक तेज धूप बनी रहती है। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले इस दो दिन में तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। दोपहर के समय तो गर्मी इतनी अधिक पड़ती है कि लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो रही है। गर्मी में बिना कूलर, पंखे के रहना मुश्किल हो गया। इसी सीजन में बारिश के पूर्व तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया था। फिर मौसम बदलने और बारिश होने से तापमान में गिरावट आ गई। अब मौसम खुलते ही फिर से गर्मी कहर बरपाने लगी है।
21 को बदलेगा मौसम, बारिश के आसार
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ एक चक्रवाती संरचना के रूप में इरान और उससे संलग्र अफगस्तिान के ऊपर मध्य समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर और 9.6 किलोमीटर की ऊंचाई के बीच संरचना बन रही है। जिसके कारण मौसम में बदलाव होगा। मौसम में बदलाव होने के कारण 21 अप्रैल को बैतूल, नर्मदा पुरम, खरगोन, देवास, सीहोर, रायसेन, इंदौर, बड़वानी, खंडवा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, नरसिंहपुर, जबलपुर, दमोह, सागर, विदिशा, कटनी, डिंडोरी, बालाघाट, मंडला समेत मप्र के दो दर्जन जिलों में बारिश के आसार बने हुए है। अगले दिन 22 अप्रैल को बैतूल, छिंदवाड़ा, नर्मदापुरम, सिवनी, मंडला, डिंडोरी, शहडोल जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश होने और झोकेदार हवा चलने की संभावना बनी है। 

Related Articles

Back to top button