Trains Cancelled News Today: तीसरी लाइन के नान इंटरलॉक कार्य के कारण 48 ट्रेनों रहेगी रद्द और 42 ट्रेनों के बदले मार्ग
Trains Cancelled News Today: Due to non-interlock work on the third line, 48 trains will be cancelled and routes of 42 trains will be changed

Trains Cancelled News Today: दक्षिण मध्य रेलवे के सिकंदराबाद मंडल के अंतर्गत बोनाकालू, चिंताकानी एवं पंडीलापल्ली स्टेशनों पर तीसरी लाइन के नान इंटरलॉक कार्य के कारण 48 ट्रेनों को रद्द किया गया है, एवं 42 ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। अशोक कटारे मुख्य यातायात निरीक्षक बैतूल ने बताया कि ट्रेन क्रमांक 12511 गोरखपुर- कोचुवेली 28 अप्रैल 2, 3, 5, 9, 16 एवं 17 मई को रद्द रहेगी
ट्रेन क्रमांक 12512 कोचुवेली- गोरखपुर 28 एवं 30 अप्रैल एवं 1,5,7,8, 15, 19 ,21 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन का क्रमांक 12521 बरौनी- एर्नाकुलम 29 अप्रैल, 6 एवं 20 मई को रद्द रहेगी।
ट्रेन क्रमांक 12522 एर्नाकुलम- बरौनी 3,10 एवं 17 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12641 कन्याकुमारी- निजामुद्दीन ट्रेन 1,3,8 ,15, एवं 17 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12642 निजामुद्दीन – कन्याकुमारी 29 अप्रैल 4, 6, 18 एवं 20 मई को रद्द रहेगी।ट्रेन क्रमांक 12643 तिरुवनंतपुरम – निजामुद्दीन ट्रेन 30 अप्रैल 7, 14, 21 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 12644 निजामुद्दीन- तिरुवनंतपुरम 3 एवं 17 मई को रद्द रहेगी।
इसी तरह ट्रेन क्रमांक 12645 एर्नाकुलम- निजामुद्दीन 4 एवं 18 मई को रद्द, ट्रेन क्रमांक 12646 निजामुद्दीन- एर्नाकुलम 30 अप्रैल एवं 7 तथा 21 मई को रद्द रहेगी।ट्रेन क्रमांक 22645 इंदौर- कोचुवेली ट्रेन 28, 30 अप्रैल एवं 5,7, एवं 20 मई को रद्द रहेगी। ट्रेन क्रमांक 22646 कोचुवेली- इंदौर 30 अप्रैल 2,7 ,9 एवं 18 मई को रद्द रहेगी निम्न ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ट्रेन क्रमांक 12803 विशाखापट्टनम- निजामुद्दीन अपने प्रॉपर रूट बल्लाहरशाह, नागपुर के बजाय अपने परिवर्तित मार्ग रायपुर, नागपुर से 29 अप्रैल 3, 6 ,10 ,17 एवं 20 मई को आएगी।
ट्रेन क्रमांक 12804 निजामुद्दीन- विशाखापट्टनम अपने प्रॉपर रूट नागपुर, बल्लाहरशाह के बजाय अपने परिवर्तित मार्ग नागपुर ,रायपुर से होकर 28 अप्रैल 1, 5, 8, 15 एवं 19 मई को जाएगी
ट्रेन क्रमांक 16031 चेन्नई -जम्मू तवी 9 मई से 20 मई तक तथा ट्रेन क्रमांक 16032 जम्मूतवी- चेन्नई 20 मई को अपने परिवर्तित मार्ग से जाएगी।यात्री अपनी यात्रा शुरू करने के पूर्व 139 से जानकारी जरूर प्राप्त कर लें ,
उपरोक्त जानकारी में समय-समय पर बदलाव संभव है ।

