Iran Attacks Israel: ईरान ने इजराइल पर किया ड्रोन और मिसाइल से हमला, भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी, देखिये वीडियो
Iran Attacks Israel: Iran attacked Israel with drones and missiles, advisory issued for Indians
🇮🇷🇮🇱 Portavoz de las IDF:
▪️ La mayoría de los misiles han sido derribados fuera del espacio aéreo israelí
▪️ La mayoría de los misiles han sido interceptados por antiaéreos Arrow
▪️ Decenas de drones han sido derribados por cazas
▪️ Irán ha lanzado más de 200 proyectiles pic.twitter.com/IBk6Wg8zbI— Descifrando la Guerra (@descifraguerra) April 14, 2024
Iran Attacks Israel: ईरान ने इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल से हमला कर दिया है। हमले के बाद कई देशों में हड़कंप मचा है। टाइम्स ऑफ़ इजराइल की रिपोर्ट के मुताबिक शनिवार रात को ईरानी सेना ने इजराइल पर ड्रोन और मिसाइल से अटैक कर दिया है। इजराइल के आयरन डोम ने कई मिसाइलों को रोका गया। अचानक हुए हमले से इजराइल में भगदड़ मची है। कई लोगों के घायल होने की खबर भी आमने आई है। ईरान इजरायल पर किए हमले को ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस दिया है। जानकारी के मुताबिक 1 अप्रैल को इजरायल में सीरिया में ईरान के एंबेसी के पास एयर स्ट्राइक की थी। इस हमले में आर्मी जवान सहित एक दर्जन लोग मारे गए थे। इसका ईरान ने बदला लेते हुए इसराइल पर अटैक कर दिया।
भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी
इधर हमले के बाद भारतीय एंबेसी ने भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की है। जिसमें बताया गया कि भारतीय नागरिकों को शांति बनाए रखने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहा है। भारतीय दूतावास ने कहा कि हम हमले के बाद पूरे तनाव पर नजर बनाए हुए हैं। भारतीयों की सुरक्षा हमारी पहली प्राथमिकता है। भारतीयों के लिए दूतावास ने हेल्प नंबर और ईमेल आईडी भी जारी की है।



