Betul Congress News: अनुराग मिश्रा को मिल सकती है जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष की अहम जुम्मेदारी
Betul Congress News: Anurag Mishra may get the important responsibility of District Congress City President
Betul Congress News: जिला कांग्रेस शहर के अध्यक्ष सुनील शर्मा के भाजपा में जाने के बाद अध्यक्ष पद खाली है। कांग्रेस आला कमान अब अध्यक्ष पद के लिए योग्य व्यक्ति की तलाश में जुटा है। खबर यह सामने आ रही है कि कांग्रेस सेवा दल के जिला अध्यक्ष अनुराग मिश्रा को जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा सकती है। अनुराग मिश्रा कांग्रेस के ऐसे सिपाही है जो पार्टी के लिए पूरी तरह से समर्पित है। कांग्रेस पार्टी को जहां भी उनकी जरूरत होती वे हमेशा हाजिर रहते है। अनुराग मिश्रा की आम जनता के साथ- साथ पार्टी में भी अच्छी छवि बनी है। अभी कांग्रेस में युवा चेहरा होने से साथ- साथ एक दमदार और सरल स्वच्छ छवि के नेता भी है। कांग्रेस में गुटबाजी जरूर सामने आते रही है लेकिन श्री मिश्रा जुटबाजी से हटकर कांग्रेस के लिए काम करते आ रहे है। पार्टी में भी अच्छी छवि होने के कारण इनके नाम से कोई विरोध भी नही है। श्री मिश्रा सेवा दल के अध्यक्ष है जिन्होंने कांग्रेस को एक जुट कर मजबूत करने का काम किया है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष के पद पर दमदार नेता की तलाश कर रही है। ताकि कांग्रेस को और मजबूती मिल सके। दमदार नेताओं में श्री मिश्रा फिट बैठते है। अनुराग मिश्रा पार्टी में सभी को एक माला में पिरोकर चलने वाले व्यक्ति है। इनके अलावा दूसरा कांग्रेस के पास कोई बड़ा चेहरा नही है। जो अध्यक्ष जैसे अहम पद को संभाल सके।



