Betul Political News Today: कांग्रेस की पूर्व विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ने थामा भाजपा का दामन,  मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव नें किया स्वागत

Betul Political News Today: Former Congress MLA, District Congress President joined BJP, Chief Minister Dr. Mohan Yadav welcomed her

Betul Political News Today:  बैतूल विधायक के निवास पर पहुचें मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव के सामनें विधायक हेमंत खण्डेलवाल नें कांग्रेस की पूर्व आमला विधायक श्रीमति सुनीता बेले एवं बैतूल जिला कांग्रेस अध्यक्ष (शहर) सुनील गुडडू शर्मा की भाजपा में ज्वाइनिंग करवाई।

मुख्यमंत्री डाॅ.मोहन यादव नें भाजपा ज्वाइन करनें पर पूर्व विधायक श्रीमति बेले एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष रहे श्री शर्मा को पुष्पगुच्छ भेंट कर एवं अंग वस्त्र पहनाकर स्वागत सम्मान किया।इस दौरान क्षेत्रीय सांसद एवं भाजपा प्रत्याशी डी.डी. उइके ,भैसदेही विधायक महेन्द्र सिंह चौहान , मुलताई विधायक चन्द्रशेखर देशमुख, आमला विधायक डाॅ.योगेश पंडाग्रे , घोड़ाडोगरी विधायक श्रीमति गंगा सज्जन सिंह उइके मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button