MP weather update Today: मध्य प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में तेज हवा एवं गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

MP weather update Today: Weather will change again in Madhya Pradesh, possibility of rain with strong winds and thunder in many districts

MP weather update Today: मप्र में एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ के एक्टिव होने से मौसम में बदलाव आएगा और बारिश के आसार बने है। मौसम विभाग भोपाल ने जारी की गई एडवायजरी में बताया गया कि वर्तमान में मध्य समुद्र तल से 0.9 किमी की ऊंचाई पर दक्षिण तमिलनाडू से लेकर कर्नाटक विदर्भ होते हुए दक्षिण पूर्वी मध्यप्रदेश तक हवाओं में असतत्ता व्याप्त है। जिसके कारण मौसम में बदलाव होगा। 6 अप्रैल को मध्य प्रदेश के 14 जिलों में बारिश की संभावना है जिसमें भोपाल सीहोर, नर्मदापुरम, बैतूल, उज्जैन, देवास, बुरहानपुर, भिंड, मुरैना, अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी,  छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला बारिश की संभावना है। 
7 अप्रैल को इन जिलों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक आगामी 7 अप्रैल को मध्य प्रदेश के 33 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना बनी है। जिन जिलों में बारिश की संभावना है उसमें इंदौर, उज्जैन, खरगोन, खंडवा, देवास, शाहजहांपुर, बैतूल, हरदा, नर्मदापुरम, सीहोर, विदिशा, शहडोल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, अशोक नगर, शिवपुरी, नरसिंहपुर, टिमरनी, बालाघाट, मंडला, जबलपुर, दमोह ,छतरपुर, शहडोल, अनूपपुर, सागर, सहित अन्य जिलों में बारिश की संभावना है। 
8 अप्रैल को बारिश की संभावना
मौसम विभाग के मुताबिक 8 अप्रैल को बैतूल, नर्मदा पुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, पांढुरना, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, शहडोल, अनूपपुर ,कटनी ,छतरपुर में गरज चमक के साथ बारिश होगी और तेज हवाएं भी चल सकती है।
  • Betul Today News: भोपाल से मुख्यमंत्री के साथ हेलीकॉप्टर से बैतूल पहुँचे विधायक हेमंत खंडेलवाल
बैतूल में भी हो सकती तेज बारिश
 बैतूल जिले में आगामी 6 अप्रैल से बारिश होने के आसार है। जिले में 8 अप्रैल तक बारिश हो सकती है। बारिश के साथ-साथ बिजली कड़कने और झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। बेमौसम बारिश होने पर किसानों को नुकसान भी होने की संभावना है। अभी कई किसान फसल की थ्रेसिंग का काम कर रहे है। बारिश होने की स्थिति में थ्रेसिंग कार्य प्रभावित होगा। किसानों की उपज और फसल भीग सकती है। तेज हवाएं चलने पर आम की फसल को भी नुकसान होने की संभावना बनी है। 6 अप्रैल से लेकर 8 अप्रैल तक बारिश के आसार बने है। बारिश होने की स्थिति में भी तापमान में गिरावट आ सकती है। अभी बैतूल का तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। बारिश होने पर तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है। 

Related Articles

Back to top button