Ujjain Mahakal News Today: उज्जैन महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान गर्भ ग्रह में लगी आग, पुजारी सहित 14 लोग झुलसे

Ujjain Mahakal News Today: Fire broke out in the sanctum sanctorum during the Bhasma Aarti in Ujjain Mahakal temple, 14 people including the priest got scorched

Ujjain Mahakal News Today: मध्य प्रदेश के उज्जैन महाकाल मंदिर में सोमवार सुबह भस्म आरती के दौरान गर्भ ग्रह में आग लग गई। आगजनी की घटना में पुजारी समेत 14 लोग जो लग गए हैं। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया है। जानकारी के मुताबिक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में सोमवार सुबह लगभग 6:00 बजे भस्म आरती के दौरान अचानक आग लग गई। हादसे के दौरान मंदिर में हजारों श्रद्धालु महाकाल के साथ होली मना रहे थे। प्रथम दृश्य यह जानकारी सामने आ रही है कि पुजारी के ऊपर पीछे से किसी ने गुलाल फेंका और यह गुलाल दीपक पर गिरा जिससे आग भड़क गई।

इधर घटना को गंभीरता से लेते हुए उज्जैन कलेक्टर नीरज सिंह ने घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए हैं और 3 दिन में रिपोर्ट मांगी है। आग से झुलसे घायलों का हाल-चाल जानने के लिए सीएम डॉक्टर मोहन यादव इंदौर इंदौर पहुंचे। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने भी घटना को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से बात की और घायल के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Related Articles

Back to top button