Mp Weather Update: मप्र के 4 जिलों में बारिश का रेड और 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, बैतूल के मुलताई में गिरे ओले
MP Weather Update: Red alert for rain in 4 districts of MP and orange alert in 5 districts, hail fell in Multai of Betul

Mp Weather Update: वर्तमान में चक्रवातीय परिसंचरण पश्चिम विदर्भ के ऊपर माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक सक्रिय है। वहीं माध्य समुद्र तल से 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई तक दक्षिणी तमिलनाडु से लेकर पश्चिमी विदर्भ तक हवाओं में असतत्ता व्याप्त है, जिसके कारण अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से दक्षिण-पश्चिमी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के साथ पूरे पूर्वी मध्य प्रदेश में नमी आ रही। जिसके कारण मौसम में बदलाव हुआ है। 20 मार्च 2024 और 23 मार्च 2024 की रात्रि से दो नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना बनी हुई है। पिछले तीन दिनों से मप्र में बारिश का दौर जारी है।
मप्र के इन जिलों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग भोपाल मंगलवार को जारी की गई एडवाइजरी मप्र अनुपपुर, डिडोरी, मंडता और बालाघाट बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। सिंगरौली, शहडोल, उमरिया, जबलपुर, सिवनी, सीधी, कटनी, नरसिंहपुर और बैतूल, नर्मदापुरम, रीवा, मऊगंज, सतना, छिदवाहा, मैहर और पांढुर्णा बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। इन सभी जिलों में 40 से 60 किमी की तेज रफ्तार से हवाएं चलने के साथ साथ बारिश और ओलावृष्टि भी हो सकती है।
मुलताई क्षेत्र में हुई ओलावृष्टि
बैतूल जिले के मुलताई क्षेत्र के कई गावों में मंगलवार दोपहर एक बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। ओले गिरने से फसलों को नुकसान हुआ है। मुलताई के ग्राम सर्रा और बाड़ेगाव में ओले गिरने के समाचार मिले है। सर्रा निवासी किसान संदीप गडेकर, मिथिलेश सूर्यवंशी, कैलाश नरवरे ग्राम बाड़ेगांव के किसान करतार पटेल,ओमकार टेलर,लालसिंह सोलंकी,अनूप सिंह ने बताया ओलावृष्टि से गेहूं चने की फसल बरबाद हो गई है। बेर के आकार के ओले गिरे है। किसानों ने अब फसल मुआवजा देने की मांग की है।



