Oppo Mobile Launch: ओप्पो ने लॉन्च किया सस्ता और दमदार बैटरी, कैमरा वाला 5जी मोबाइल, 5 मार्च से ऑनलाइन शुरू होगी खरीदी

Oppo Mobile Launch: Oppo launches 5G mobile with cheap and powerful battery and camera, online purchase will start from March 5

Oppo Mobile Launch: ओप्पो मोबाइल कंपनी उपभोक्ताओं के लिए एक से बढ़कर एक मोबाइल फोन लॉन्च कर रही है। यह मोबाइल फोन उपभोक्ताओं को खूब पसंद आ रहे हैं। हाल ही में ओप्पो ने अपनी ऑफ सीरीज का विस्तार करते हुए मोबाइल फोन लॉन्च किया है। कम कीमत में इस फोन में अच्छे फीचर्स दिए गए है। जानकारी के मुताबिक ओप्पो मोबाइल कंपनी ने 29 फरवरी 2024 को OPPO F25 PRO 5G Mobile लॉन्च किया है। इस मोबाइल फोन की खरीदारी 5 मार्च को शुरू हो जाएगी। फ्लिपकार्ट और अमेजॉन पर इस मोबाइल फोन को खरीद सकते हैं। 
यह है मोबाइल में दमदार फीचर्स
जानकारी के मुताबिक OPPO F25 PRO 5G Mobile में कई दमदार फीचर दिए गए हैं। इस मोबाइल फोन का डिस्प्ले 6.7 इंच दिया गया है। Dimensity का 7050 चिपसेट दिया गया है। मोबाइल में 8GB रैम और 256 जीबी स्टोरेज दिया है। ओप्पो मोबाइल में 64 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा व्हाइट लेंस( sony), 2 मेगापिक्सल माइक्रो सेंसर का कैमरा और 32GB सेल्फी कैमरा दिया गया है। मोबाइल में 5000 एमएच की बैटरी और 67 वॉट का फास्ट चार्ज दिया गया है। मोबाइल एंड्रॉयड 14 पर आधारित और ip65 रेटिंग दी है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वाले मोबाइल की कीमत 23999 रुपये और 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज वाले mobile की कीमत 25 हजार 999 रुपये है। 

Related Articles

Back to top button