Betul Crime News Today: सदर क्षेत्र में नकाबपोश चोरों ने तीन घरों को बनाया निशाना, वाहन सहित जेवरात पर किये हाथ साफ
Betul Crime News Today: Masked thieves targeted three houses in Sadar area, stole vehicles and jewellery.
Betul Crime News Today: शहर में चोरों का आतंक कम नही हो रहा है। लगातर चोरों की घटना को अंजाम दे रहे है। बढ़ती चोरी की घटनाओं के कारण लोग दहशत में है । पुलिस चोरों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है ।बैतूल बाजार में हुई लूट के बाद सोमवार की रात को गंज थाने के उदय परिसर सदर में अज्ञात चोरों ने धावा बोलकार तीन घरों को निशाना बनाया है। जानकारी के अनुसार प्रवीण लोखंडे, प्रवीण मोहबे और श्री लिलोहरे के घर चोरी हुई है। दो घर से बाइक चोरी की है। एक घर से आभूषण सहित नगदी रुपये चोरी करने की जानकारी सामने आई है।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद
चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी में अज्ञात 3 से 4 बदमाश चोरी की घटना को अंजाम देते नजर आ रहे है। बदमाशों ने नकाब पहना हुआ है। बदमाशों के हाथों में हथियार भी दिखाई दे रहे है। चोरी की जानकारी लगते है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर निरीक्षण किया है। पुलिस अज्ञात चोरों की तलाश कर रही है।




