Electric Two Wheeler Price: धड़ाम से नीचे गिरे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कीमतें, खरीददारी करने का अच्छा मौका
Electric Two Wheeler Price: Prices of electric two wheelers fell drastically, good opportunity to buy.
Electric Two Wheeler Price: देश मे इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों के दाम धड़ाम से नीचे गिर गए है। कीमत कम होने से खरीददारी बढ़ गई है। इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनियों ने कुछ दिनों से गाड़ियों की कीमतों में कमी की है। जानकारी के मुताबिक वाहनों के दाम में लगभग 25 प्रतिशत कम हो गए है। कुछ मॉडलों की कीमत में 15 से 17 प्रतिशत कीमत कम हुई है।जानकारी के मुताबिक OLA ने इलेक्ट्रिक स्कूटर S1X+ के दाम 25000 कम किये है। अब नई कीमत 84 हजार 999 रुपये है। एथर एनर्जी 450S में 25 हजार रुपये कम किये है। अब कीमत 1 लाख 9999 रुपये है। ओकाया फास्टएफ 4 ने 18000 हजार कीमत कम की है। अब गाड़ी की कीमत 1 लाख 19990 रुपये हो गई है। जेमोपाई रायडर ने 12000 रुपये कीमत कम की है। गाड़ी अब 99 हजार 195 रुपये में मिल रही है। जानकार बताते है कि लिथियम आयन बैटरी के दाम कम होने से गाड़ियों के दाम कम हिये है। लिथियम आयन बैटरी के मुकाबले कई बैटरियों का तेजी से निर्माण हो रहा है। इसलिए बैटरी के दाम कम हुए है।



