MP Weather Today: मप्र में मौसम को लेकर आई ताजा बड़ी अपडेट, जाने कैसे रहेगा मौसम का मिजाज

MP Weather Today: Latest big update regarding weather in Madhya Pradesh, know how the weather will be.

MP Weather Today: मौसम विभाग भोपाल ने मौसम संबंधित  सोमवार को बड़ा अपडेट जारी किया है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल गया था। मध्य प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई है। ओलावृष्टि के कारण फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। राहत भरी खबर यह है कि अब पश्चिमी विक्षोभ  का धीरे-धीरे असर कम हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल के मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि अगले 12 से 15 घंटे बाद पश्चिमी विक्षोभ  का असर काम होते जाएगा। बहुत अधिक बारिश की संभावना नहीं रहेगी। मंगलवार दोपहर को प्रदेश के कुछ जिलों में मौसम साफ हो गया और हल्की धूप भी निकली थी। अगले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कुछ जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना बनी है। 
1 मार्च से फिर बारिश के आसार
मौसम विभाग भोपाल के मौसम वैज्ञानिक वेद प्रकाश ने बताया कि वर्तमान पश्चिमी विक्षोभ  का असर कम होने के बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ  फिर बन रहा है। इसका असर भी मध्य प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा। 1 मार्च 2024 को मध्य प्रदेश के लगभग 46 जिलों में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना बनी है। इसका पश्चिम मध्य प्रदेश क्षेत्र में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। नर्मदा पुरम संभाग के जिलों में भी 1 मार्च को बारिश होने की संभावना बनी है। बारिश को देखते हुए किसानों को फसलों को बारिश से बचाने के उपाय करने के लिए कहा गया है। 

Related Articles

Back to top button