Road Accident News: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, एक युवक गंभीर रूप से घायल
Road Accident News: Youth dies tragically in road accident, one youth seriously injured
Road Accident News: बैतूल शाहपुर के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पाढर क्षेत्र के रायपुर निवासी दो युवक पाढर किसी काम से बाईक से आए थे। वापस लौटते समय अज्ञात वाहन ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में पंकेश उईके और राजमल उईके निवासी रायपुर घायल हो गए।
घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल में पंकेश की मौत हो गई। मृतक का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है।



