Mp Health Department Meeting: मप्र में चिकित्सा सुविधाओं के लिए होगा रोडमैप तैयार, अस्पतालों निरीक्षण के लिए बनेगे उड़नदस्ते, स्वास्थ्य कर्मियों के लिए की यह घोषणा

MP Health Department Meeting: Roadmap will be ready for medical facilities in MP, flying squads will be formed to inspect hospitals, this announcement for health workers

Mp Health Department Meeting: मध्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव बेहद गंभीर है। मुख्यमंत्री ने आयुष संस्थाओं तथा निजी अस्पतालों को समन्वित करते हुए प्रदेश के सभी जिलों और विकासखंडों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने और इसका रोडमेप विकसित करने के निर्देश दिए है। सीएम ने कहा कि चिकित्सकों और पैरामेडिकल स्टाफ की पद पूर्ति के लिए कार्य योजना बनाई जाएगी। यह बातें स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में कही गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 29 लोकसभा क्षेत्र में एक-एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा। बैठक में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरेंद्र शिवाजी, मुख्य सचिव वीरा राना, अपर मुख्य सचिव मोहम्मद सुलेमान, सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। 
बेहतर सेवा के लिए डॉक्टर, स्टाफ पैरामेडिकल कर्मचारी होंगे पुरस्कृत
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े डॉक्टर और अन्य स्टाफ को बेहतर सेवा कार्य के लिए पुरस्कृत किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अमले में सक्रियता और लोगों की सेवा के लिए समर्पण की भावना बनी रहे। इस उद्देश्य से  प्रोत्साहन के प्रयास किया जा रहे हैं। बेहतर कार्य करने वालों को सम्मानित करने की व्यवस्था बनाई जाएगी। 
स्वास्थ्य सेवाएं चेक करने के लिए बनेंगे उड़नदस्ते
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना हमारा प्रमुख लक्ष्य है। स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा आयोग संस्थाओं और निजी अस्पतालों को जोड़कर बनाए गए कार्य योजना स्वास्थ्य संस्थानों के निरीक्षण के लिए उड़नदस्ते गठित किए जाएंगे।  उड़नदस्ता द्वारा समय-समय पर निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं की जांच की जाएगी। 
शासकीय चिकित्सालय में निशुल्क शव वाहन की व्यवस्था
अस्पताल में किसी की आकस्मिक मृत्यु होने की स्थिति में कई बार गरीब वर्ग के लोग शव ले जाने के लिए परेशान होते है। इस परेशानी को देखते हुए सीएम ने कहा कि सरकारी अस्पतालों में मृत्यु होने पर शव वाहन उपलब्ध कराने की व्यवस्था बनाई जाए। जरूरत पड़ने पर रेड क्रॉस रोगी, रोगी कल्याण समिति तथा सिविल सर्जन संबंधित परिजनों को निशुल्क शव वाहन उपलब्ध कराए।

Related Articles

Back to top button