Mp Board Exam 2024: हाईस्कूल के अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र में मिले 8 नकलची, इस केंद्र पर थोक में बने प्रकरण
MP Board Exam 2024: 8 cheating cases in high school English subject question paper, flying squad took action
Mp Board Exam 2024: बैतूल कार्यालय से जारी जानकारी में बताया गया कि सोमवार, 19 फरवरी 2024 को हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा 2024 अंतर्गत अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र में अनुचित साधन उपयोग किए जाने संबंधी 08 प्रकरण पंजीयत हुए, यह प्रकरण संयुक्त संचालक नर्मदा पुरम संभाग के उड़न दस्ते द्वारा चिचोली स्थित दोनों परीक्षा केंद्रों पर पंजीबद्ध किए गए, जिनमें से शासकीय कन्या उमावि चिचोली में 06 प्रकरण एवं शासकीय उत्कृष्ट उमावि चिचोली परीक्षा केंद्र पर 02 प्रकरण पंजीबद्ध हुए। संभागीय संयुक्त संचालक के निरीक्षण दल में आकस्मिक निरीक्षण के दौरान माध्यमिक शिक्षा मंडल का संभागीय दल भी साथ रहा।
अंग्रेजी विषय के प्रश्न पत्र में 21635 परीक्षार्थियों में से 21041 परीक्षा की परीक्षार्थी सम्मिलित हुए जबकि 594 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिले के विभिन्न उड़नदस्तों द्वारा परीक्षा केंद्र पौनी, बारव्ही, कन्या बैतूल बाजार, बिरूल बाजार, येनखेड़ा, साईंखेड़ा, जुवारी, बालक सारणी, कन्या सारणी इत्यादि का निरीक्षण किया गया। दिनांक 20 फरवरी मंगलवार को हायर सेकेंडरी प्रमाण पत्र परीक्षा अंतर्गत संस्कृत विषय का प्रश्न पत्र संपन्न होना है, संस्कृत विषय के परीक्षार्थी कम होने से यह प्रश्न पत्र जिले में 07 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगा.

