Betul Mandi Bhav 16 February 2024: आज 16 फरवरी 2024 के बैतूल मंडी भाव, 8 हजार से अधिक बोरे रही आवक
Betul Mandi Bhav 16 February 2024: Betul Mandi Bhav today 16 February 2024, more than 8 thousand sacks arrived
Betul Mandi Bhav 16 February 2024: शुक्रवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 16 फरवरी 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 8 हजार 859 बोरे रही। 1891 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 2185 बोरे , मक्का की आवक 4 हजार 665 बोरे रही इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में घटी आवक
कृषि उपज मंडी में उपज में गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार आवक में कमी आई है। सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।

