Betul Teachers Strike: अतिथि शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ बोला हल्ला, किया धरना प्रदर्शन

Betul Teachers Strike: Guest teachers raised hue and cry against the government, staged a protest

Betul Teachers Strike: बैतूल में अपनी लंबित मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने मंगलवार को जिला उद्योग कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री के नाम जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ की मांग है कि अतिथि शिक्षकों को नियमित शिक्षक बनाया जाए। पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान द्वारा अतिथि शिक्षक पंचायत में सभी योजनाओं के आदेश जल्द किए जाने की बात की थी। इस पर अमल नहीं किया गया।

अतिथि शिक्षक को 6 माह से वेतन नहीं मिला है। उन्हें जल्द वेतन दिया जाए। शिक्षा विभाग में चल रही उच्च पद प्रभार और स्थानांतरण की प्रक्रिया से अतिथि शिक्षकों को बाहर नहीं किया जाए, जिन्हें बाहर किया गया है उन्हें रिक्त स्थान पर समायोजित किया जाए सहित अन्य मांगों को लेकर अतिथि शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन किया। 

Related Articles

Back to top button