Pakistan Parliamentary Election 2024: पाकिस्तान में इमरान खान या फिर नवाज शरीफ बनेगे प्रधानमंत्री?, किसी भी पार्टी को बहुमत नही

Pakistan Parliamentary Election 2024: Will Imran Khan or Nawaz Sharif become the Prime Minister of Pakistan?, no party has majority

Pakistan Parliamentary Election 2024: पाकिस्तान में नेशनल असेंबली और प्रांतीय चुनाव के बाद नतीजे आना शुरू हो गए हैं। अभी तक आई चुनाव परिणाम में किसी भी पार्टी को बहुमत नहीं मिला है। ऐसे में  प्रधानमंत्री बनने को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।
पाक मीडिया  के मुताबिक इमरान खान की पार्टी PTI समर्थक 92 सीटों से आगे है। वही नवाज शरीफ की पार्टी PML-N 73 और PPP बिलावल भुट्टो की पार्टी 54 सीटों से आगे चल रहे है। पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में कल 336 सीटे है। जिसमें से 265 सीटों पर चुनाव हुए। सरकार बनाने के लिए 134 सीटों का बहुमत होना जरूरी है। इमरान खान और नवाज शरीफ की पार्टी प्रधानमंत्री के लिए दावेदारी कर रही है। लेकिन दोनों पार्टियों के पास में बहुमत नहीं है। जानकारियां सामने आ रही है नवाज शरीफ की पार्टी PML-N के संपर्क में 34 निर्दलीय होने का दवा किया जा रहा है। अब देखना होगा कि आखिर प्रधानमंत्री कौन बनता है। 

Related Articles

Back to top button