Agniveer Vayu Bharti 2024: अग्निवीर भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई, इधर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के लिए निकली भर्ती
Agniveer Vayu Bharti 2024: Last date of application extended for Agniveer recruitment, here recruitment is out for female health workers.

Agniveer Vayu Bharti 2024: इंडियन एयर फोर्स की ओर से अग्नि वीर वायु भर्ती के लिए आवेदन करने की आखिरी तिथि को आगे बढ़ा दिया है। अब भर्ती के लिए 11 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। पहले भर्ती के लिए आवेदन करने की तिथि 6 फरवरी थी। उल्लेखनीय है कि इंडियन एयर फोर्स में अग्नि वीर वायु के लिए 3500 पदों के लिए भर्ती निकली है। आवेदन करने के लिए 550 रुपए शुल्क लगेगा। भर्ती के लिए उम्मीदवार की योग्यता मान्यता प्राप्त बोर्ड से गणित, फिजिक्स और अंग्रेजी से 12वीं पास होना जरूरी है। इसमें उम्मीदवार की उम्र 21 साल होना अनिवार्य है। उम्मीदवार का सिलेक्शन होने पर पहले वर्ष हर महीने 30000 वेतन दिया जाएगा। भर्ती की अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाकर संपूर्ण जानकारी प्राप्त करें। सम्पूर्ण जानकारी के बाद ही आवेदन करें।
स्वास्थ्य विभाग में निकली भर्ती
उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की ओर से चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग में समूह “ग ” के अंतर्गत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता के पदों पर भर्ती निकली है। भर्ती में अनुसूचित जाति के 17 पद, अनुसूचित जनजाति के 11 पद, अन्य पिछड़ा वर्ग के 26 पद, आर्थिक रूप से कमजोरी के लिए 38 पद, अनारक्षित 299 पद, इस तरह कुल 391 पद के लिए भर्ती निकली है। भर्ती के लिए उम्मीदवार को बेसिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता प्रशिक्षण कोर्स 6 महीने का पूरा होना चाहिए। आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 18 और अधिकतम 42 वर्ष तय की गई है। वेतन 21700 से लेकर 59,100 रुपये प्रति महीना मिलेगा। आवेदन करने के लिए अधिक जानकारी वेबसाइट ukmssb.org पर देख सकते हैं। आवेदन करने के पहले संपूर्ण जानकारी अवश्य देखें।



