Gas Cylinder Rate: अंतरिम बजट के पहले महंगाई का झटका, गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतरी, देखिये कितने है दाम
Gas Cylinder Rate: Inflation shock before the interim budget, gas cylinder prices increased, see how much the prices are
Gas Cylinder Rate: मोदी सरकार के अंतरिम बजट पेश होने के पहले महंगाई मंगाई का झटका लगा है। ऑयल कंपनियों ने गैस सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी कर दी है। इसका सीधा असर लोगों की जेब पर पड़ेगा। जानकारी के मुताबिक आज 1 फरवरी 2024 को ऑयल कंपनियों ने कमर्शियल (LPG) गैस सिलेंडर के दाम ₹14 की बढ़ोतरी की है। यह नए दाम आज से पूरे देश में लागू हो गए है। 19 किलोग्राम के सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1769.50 रुपये, मुंबई में 1723.50 रुपये, कोलकाता में 19 किलोग्राम सिलेंडर के दाम 1887 रुपए चेन्नई में 1937 रुपए पर पहुंच गए हैं। सिलेंडर के दाम अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रहते है। घरेलू गैस सिलेंडर कि नहीं बढ़े दाम
इस बार घरेलू गैस सिलेंडर के दम मुंह में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है यह आम जनता के लिए थोड़ी राहत भरी खबर भी है। जानकारी के मुताबिक 14.3 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। बताया जा रहा है कि इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पैट्रोलियम कॉरपोरेशन, लिमिटेड और हिंदुस्तान पैट्रोलियम, कॉरपोरेशन लिमिटेड हर महीने औसत अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर महीने की पहली तारीख को कीमतों को रिवाइज करती है।
पेट्रोल डीजल के दाम बने हैं स्थिर
पेट्रोल डीजल के दाम में अभी कोई बदलाव नहीं हुआ है 1 साल से अधिक समय हो गया पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं। अभी पेट्रोल के दाम 109 रुपए प्रति लीटर है। पेट्रोल डीजल के दम से जनता कोई राहत नहीं मिल पा रही है। अब 100 से काम पेट्रोल के दाम होने की संभावना बहुत कम बनी हुई है। कच्चा तेल सस्ता होने के बावजूद भी दम काम नहीं हो पा रहे हैं।

