Betul Mandi Bhav 29 January 2024: आज 29 जनवरी 2024 के बैतूल मंडी भाव, 15 हजार बोरे रही उपज की आवक
Betul Mandi Bhav 29 January 2024: Betul Mandi Bhav today 29 January 2024, arrival of produce was 15 thousand bags.
Betul Mandi Bhav 29 January 2024: सोमवार को मंडी में खरीदी हुई। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 29 जनवरी 2024 को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 15 हजार 555 बोरे रही। 3086 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 1426 बोरे , मक्का की आवक 10 हजार 980 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
कृषि उपज मंडी में आवक बढ़ी
कृषि उपज मंडी में उपज में गुरुवार की अपेक्षा सोमवार आवक में बढ़ोतरी हुई है। सोयाबीन और मक्के की सबसे ज्यादा आवक आ रही है। कभी आवक बढ़ जाती तो कभी कम होती है। लेकिन किसानों को उपज के दाम अच्छे नहीं मिलने से नाराजगी देखने को मिलेगी। किसान कहते हैं कि सोयाबीन के दाम इतने अधिक काम है की लागत भी नहीं निकल पा रही है। आने वाले दिनों में उपज की आवक और बढ़ने की संभावना है। सीजन में आवक कितनी अधिक हो जाती है कि उपज डालने के लिए मंडी परिसर भी कम पड़ जाता है।
