Betul Weather News: इंदौर और भोपाल संभाग में गरज- चमक के साथ बारिश के आसार, बैतूल में चली शीतलहर लुढ़का पारा

Betul Weather News: Chances of thunderstorms and rain in Indore and Bhopal divisions, cold wave in Betul, mercury dropped.

Betul Weather News: मप्र के कई जिलों में अभी भी बारिश होने के आसार बने है। मौसम विभाग भोपाल ने रविवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान नर्मदापुरम और इंदौर संभागों के जिलों में तथा सीहोर, भोपाल, रतलाम, उज्जैन, देवास, आगरमालवा, मंदसौर और उमरिया गरज चमक के साथ बारिश की सभावना बनी है। 8 से 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है। मप्र के सागर, ग्वालियर और चंबल संभागों के जिलों में, सीहोर भोपाल, मंदसौर, नीमच, रीवा, मऊगंज, मंडला जिलों में घना कोहरा छाया रहने की संभावना बनी है। 
बैतूल में दिन में  चली शीतलहर
शनिवार को बारिश के बाद रविवार को बैतूल में शीतलहर चली है। शीतलहर के कारण न्यूनतम और  अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। जानकारी के अनुसार बैतूल में  रविवार का अधिकतम तापमान 21.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.7 डिग्री दर्ज किया है। अधिकतम तापमान में 2.2 और न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री की गिरावट दर्ज की है। 

Related Articles

Back to top button