Betul Drivers Strike: बड़ोरा और फोरलेन पर चक्काजाम, इधर पेट्रोल पंप और गैस एजेंसीयों पर लोगों की भारी भीड़
Betul Drivers Strike: Blockade on Badora and four lanes, huge crowd of people at petrol pumps and gas agencies
Betul Drivers Strike: बैतूल हिट एंड रन के नए कानून के खिलाफ वाहन चालक हड़ताल पर चले गए हैं। दूसरे दिन भी वाहन चालकों की हड़ताल से जनजीवन प्रभावित हो गया। इधर पेट्रोल और डीजल के लिए पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। लोग पेट्रोल डीजल भरवाने के लिए मशक्कत करते नजर आए। वाहन चालकों की दूसरे दिन मंगलवार को भी हड़ताल जारी रहने के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप रहा। यात्री बसें न चलने से सबसे ज्यादा आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। यात्री बसें बंद होने के कारण ट्रेन की ओर रूख कर रहे हैं, लेकिन यहां पर भी भारी भीड़ होने के कारण उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालात यह है कि लोग दो दिन से कामकाज के सिलसिले से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। बैतूल आदिवासी बाहुल्य जिला है। यहां पर कई ऐसे गरीब है जिनके पास आने-जाने के लिए स्वंय का साधन नहीं है। बस सहित अन्य साधनों से आना जाना करते हैं, लेकिन हड़ताल के कारण सबसे ज्यादा गरीबों के सामने परेशानी खड़ी हो गई है। जरूरी कामकाज होने के कारण लोग अपने काम से नहीं जा पा रहे हैं। कोठीबाजार और गंज बसस्टैंड पर सन्नाटा पसरा रहा। वाहन चालकों की मांग है कि सरकार ने जो नया कानून लागू किया है। यह वाहन चालकों के लिए ठीक नहीं है। इस कानून को वापस लिया जाए। अन्यथा हड़ताल इसी तरह जारी रहेगी। यात्री बसों के अलावा ट्रांसपोर्ट का काम भी पूरी तरह से ठप रहा। लोगों का जरूरी सामान भी हड़ताल के कारण समय पर नहीं पहुंच पा रहा है। बसें और अन्य साधन बंद होने के कारण कई लोग निजी वाहनों से आवाजाही करने के लिए मजबूर हो गए थे।
- Betul Crime News Today: नाती और उसके दोस्त ने मिलकर की थी वृद्धा की हत्या, एक आरोपी को किया गिरफ्तार

मोटर व्हीकल एक्ट के विरोध में वाहन चालकों ने बैतूल नागपुर फोरलेन और बड़ोरा चौक पर चक्का जाम कर दिया। चक्का जाम के दौरान वाहन चालकों ने विरोध प्रदर्शन कर नए कानून को वापस लेने की मांग की है। मंगलवार को वाहन चालकों ने फोरलेन तितली चौक और बड़ोरा चौक पर चक्का जाम कर दिया सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाइए दी इसके बाद चक्काजाम खत्म हुआ। चक्का जाम के कारण हाइवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई थी। वाहन चालक परेशान हो रहे थे। बताया जा रहा है कि हाईवे पर चक्का जाम की पुलिस को कोई पहले से सूचना नहीं दी गई थी अचानक चक्का जाम करने से लोगों के सामने परेशानी खड़ी हो गई थी। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद प्रदर्शन खत्म हुआ और यातायात सुचारू हो सका। नए मोटर व्हीकल एक्ट जमकर विरोध हो रहा है।


