Betul Today News: नए वर्ष पर जन्मी बेटियों को उपहार में दिए राम लला के चांदी और सोने के लाकेट

Betul Today News: Silver and gold lockets of Ram Lala were gifted to daughters born on New Year.

Betul Today News: बैतूल में नूतन वर्ष पर जिला चिकित्सालय में अभिनव कार्यक्रम मां शारदा सहायता समिति द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम संयोजक शैलेन्द्र बिहारिया व धीरज हिरानी ने बताया कि कार्यक्रम में विधयाक  हेमंत खंडेलवाल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसहराज धुर्वे, विधानसभा प्रभारी मधु पाटणकर, सिविल सर्जन डॉ.अशोक बारंगा, प्रदेश रेडक्रॉस सदस्य संजय शुक्ल, दीपू सलूजा, मंडल अध्यक्ष विकाश मिश्रा, मुकेश गुप्ता, अंजली हिरानी, राजा सूर्यवंशी, मुन्ना मानकर ने सर्वप्रथम जन्म लेने वाली बेटियों को भगवान राम के चरित्र को चिर स्मृतियों के रूप में संजोने बाल स्वरूप के राम लला के मूर्ति रूपी चांदी के लाकेट के साथ सोने के लाकेट भेंट किये। इसका उद्देश्य लिंग अनुपात में सुधार करना एवं बेटी के माता-पिता को उच्च शिक्षा प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से विभिन्न प्रकार के प्रयास किये जायेंगे जिससे कि देश के नागरिकों की सोच में बेटी की छवि में सुधार हो सके। यह योजना भ्रूण हत्या प्रतिबंध में भी डेमोक्रेट साबित होगी। भगवान राम के लाकेट भेंट करने का उद्देश्य है कि हमें जीवन मे उनके आदर्शों को अपनाते हुए नूतन वर्ष में चरित्रवान, आदर्श भाई, आज्ञाकारी, अच्छा मित्र, धैर्यवान, राष्ट्रप्रेमी, माता पिता प्रेमी, प्रकृति प्रेमी बनना चाहिए।कार्यक्रम में जरूरतमंदों के लिए रक्तदान सेवा कार्य किया गया। वहीं ठंड को देखते हुए जिला चिकित्सालय को साफ रखने वाले स्वछता प्रहरियों को सम्मानित कर उन्हें कंबल वितरण सेवा कार्य भी किया गया। इस अवसर पर विधायक हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि स्वछता प्रहरियों ने कोरोना काल में जो सेवा दी उसे भुलाया नहीं जा सकता। स्वछता प्रहरियों का सम्मान सौभाग्य का विषय है। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ के लिये नूतन वर्ष में जन्म लेने वाली बेटियों को सोने व चांदी के राम लला स्वरूप के लाकेट भेंट करना सराहनीय पहल है।

साथ ही आज रक्तदान शिविर भी लगाया गया जो बेहद प्रशंसनीय है। सम्मानित स्वछता प्रहरियों ने कहा कि जिनका कोई नहीं रखता ध्यान उनका आज सम्मान किया गया। यह सम्मान हमें और सेवा करने प्रेरित करेगा। इस अवसर पर पंजाबराव गायकवाड़, प्रितमसिंग मरकाम, चन्चल पांसे, जलदीप वर्मा, दीप मालवीय, प्रवीण पवार ने स्वछता प्रहरियों व नूतन वर्ष पर जन्मी बेटियों के साथ उनकी माताओं को उपहार भेंट किये। इस अवसर पर श्रीमतीं नीतू माहारो, मनोज तिवारी ने रक्तदान शिविर की शुरुआत की व अंग दान के फार्म भी भरे। धीरज हिरानी ने कहा कि सेवा करने के उद्देश्य से ही मैं प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम में लाकेट भेंट करके खुद को सौभाग्यशाली समझता हूं। बेटी नंदनी हिरानी को भी सेवा के उद्देश्य से एमबीबीएस कराया है ताकि वह लोगो की मदद कर सके।
इनको मिले सोने के लाकेट 
नेहा आमिर, कौशल्ल्या पति सोहन, शबीना पति शकील को सोने के व 13 अन्य बेटियों को चांदी के लाकेट भेंट किये। साथ ही 50 कंबल वितरण किये गए।

Related Articles

Back to top button