Effect Of Fog On Trains: कोहरे के कारण आधा दर्जन ट्रेनें घंटो देरी से चल रही, यात्री होने लगे परेशान

Effect Of Fog On Trains: Due to fog, half a dozen trains were running late by hours, passengers started getting worried.

Effect Of Fog On Trains: उत्तर भारत क्षेत्र में जबरदस्त कोहरा होने के कारण कई ट्रेन 1 घंटे देरी से चल रही है। ट्रेनों की लेट लतीफ से यात्री परेशान है। जानकारी के के अनुसार दिल्ली से नागपुर की ओर जाने वाली गोंडवाना एक्सप्रेस 4: 30 घंटे, अंडमान एक्सप्रेस 6 घंटे, जीटी एक्सप्रेस 7 घंटे, दक्षिण एक्सप्रेस 4:30 घंटे, त्रिकूल सुपरफास्ट एक्सप्रेस एक घंटा देरी से चल रही है।

इधर नागपुर से भोपाल की ओर जाने वाली जयपुर एक्सप्रेस 1 घंटा, दक्षिण एक्सप्रेस 45 मिनट, जीटी एक्सप्रेस एक घंटा, पवन एक्सप्रेस 2 घंटे देरी से चल रही है। सुबह के समय घना कोहरा छाया रहने के कारण रेल यातायात  पर असर पड़ा है। रेलवे स्टेशनों पर ट्रेनों के इंतजार में यात्री परेशान हो रहे हैं।

Related Articles

Back to top button