Betul Road Accident News: फोरलेन पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर एक की मौत एक गंभीर घायल
Betul Road Accident News: Unknown vehicle hits bike on four lane, one dead, one seriously injured
Betul Road Accident News: कोतवाली थाना बैतूल क्षेत्र के अंतर्गत बेतूल- नागपुर हाईवे फोरलेन पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी हादसे में एक युवक की मौके पीछे मौत हो गई है। एक युवक घायल हो गया है जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है।
पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फोरलेन कोसमी के पास सोमवार दोपहर लगभग 3:00 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल का जिला चिकित्सालय में उपचार जारी है। मृत और घायल युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई है। बाइक नंबर के आधार पर पुलिस पहचान करने में जुटी है।



