Trains Canceled News: तीसरी लाईन कार्य के चलते 1 दर्जन से अधिक ट्रेनें रहेगी रद्द, कई ट्रेनों के बदले मार्ग
Trains Canceled News: Due to third line work, more than 1 dozen trains will be cancelled, routes changed for many trains
Trains Canceled News: रेलवे की तीसरी लाइन का कार्य के कारण एक दर्जन से अधिक ट्रेन रद्द रहेगी एवं कुछ ट्रेनों के मार्ग बदले है।मुख्य यातायात निरीक्षक बैतूल अशोक कटारे ने बताया कि काजीपेट _बल्लारशाह सेक्शन के हसनपार्थी रोड एवं उप्पल स्टेशनों के बीच थर्ड लाइन के नान इंटरलाकींग कार्य के कारण निम्न ट्रेनों को रद्द किया गया है। यात्रीगण अपनी यात्रा शुरू करने के पूर्व रेलवे इंक्वारी से जानकारी जरूर प्राप्त कर ले । जानकारी के अनुसार ट्रेन क्रमांक 12511 गोरखपुर- कोचुवेली 17 दिसंबर एवं 4,5,7, 11 एवं 12 जनवरी को रद्द रहेगी ट्रेन क्रमांक 12512 कोचीवेली- गोरखपुर 20 दिसंबर एवं 2,3,7,9 एवं 10 जनवरी को रद्द रहेगी
ट्रेन क्रमांक 12521 बरौनी- एर्नाकुलम 01 एवं 8 जनवरी को तथा
ट्रेन क्रमांक 12522 एर्नाकुलम- बरौनी 5 एवं 12 जनवरी को रद्द रहेगी
ट्रेन क्रमांक 12591 गोरखपुर- यशवंतपुर 30 दिसंबर एवं 6 जनवरी को रद्द रहेगी
ट्रेन क्रमांक 12592 यशवंतपुर गोरखपुर 01 एवं 8 जनवरी को रद्द रहेगी
ट्रेन क्रमांक 12645 एर्नाकुलम- निजामुद्दीन 30 दिसंबर एवं 6 जनवरी को रद्द रहेगी
ट्रेन क्रमांक 12646 निजामुद्दीन- एर्नाकुलम 2 एवं 9 जनवरी को रद्द रहेगी
ट्रेन क्रमांक 12647 कोयंबतूर- निजामुद्दीन 31 दिसंबर एवं 7 जनवरी को रद्द रहेगी
ट्रेन क्रमांक 12648 निजामुद्दीन कोयंबटूर 03 एवं 10 जनवरी को रद्द रहेगी
ट्रेन क्रमांक 22353 पटना- बैंगलोर 4 एवं 11 जनवरी को रद्द रहेगी
ट्रेन क्रमांक 22354 बेंगलुरु- पटना 7 एवं 14 जनवरी को रद्द रहेगी
ट्रेन क्रमांक 22683 यशवंतपुर- लखनऊ 01 एवं 8 जनवरी को रद्द रहेगी इसी प्रकार
ट्रेन क्रमांक 22684 लखनऊ- यशवंतपुर 4 एवं 11 जनवरी को रद्द रहेगी
निम्न ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है
ट्रेन क्रमांक 12803 विशाखापट्टनम -निजामुद्दीन अपने बल्लारशाह मार्ग के बजाय रायपुर मार्ग से आएगी
ट्रेन क्रमांक 12804 निजामुद्दीन- विशाखापट्टनम अपने बल्लारशाह मार्ग के बजाय रायपुर मार्ग से जाएगी
ट्रेन क्रमांक 12589 गोरखपुर- सिकंदराबाद एवं ट्रेन क्रमांक 12590 सिकंदराबाद -गोरखपुर निजामाबाद होकर जाएगी ट्रेन कमान क्रमांक 12791 सिकंदराबाद- पटना 2, 4 ,6, 8, 10 एवं 13 जनवरी को अपने प्रस्थान स्टेशन सिकंदराबाद से 150 मिनट की देरी से शुरू होगी


