Mp Weather Today: मप्र में नवेगांव, पचमढ़ी, उमरिया, रीवा सबसे ज्यादा ठंडा, जमी ओस की बूंदे

Mp Weather Today: Navegaon, Pachmarhi, Umaria, Rewa coldest in Madhya Pradesh, frozen dew drops

फ़ाइल फ़ोटो

Mp Weather Today: मध्य प्रदेश में ठंड के तेवर बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश में नवेगांव ,पचमढ़ी, उमरिया,रीवा इस समय सबसे ज्यादा ठंडा है। इन जिलों सोमवार का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंच गया है। तापमान में गिरावट आने के कारण सोमवार अल सुबह फसलों पर ओस की बूंदे जम गई थी। आने वाले दिनों में मध्य प्रदेश के कई जिलों में ठंड और बढ़ाने की संभावना है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार और सोमवार की रात में पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 6.4, बैतूल 10.5, भोपाल 9.9, ग्वालियर 9.0, नर्मदा पुरम 11.4, इंदौर 12.6, खंडवा 11.0,  खरगोन 11.4, रायसेन 8.4, राजगढ़ 8.4, रतलाम 11.2, उज्जैन 10.0, छिंदवाड़ा 10.0, दमोह 9.0, जबलपुर 9.0, मंडला 8.6, नरसिंहपुर 11.4, नवेगांव 8.3, रीवा 6.4, सागर 9.2, सतना 8.5, शिवानी 10.4, सीधी 9.4, टीकमगढ़ 11.5, उमरिया 6.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। 

Related Articles

Back to top button