Betul Today News: सेहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर चल रहे विवाद को करें खत्म: हेमंत खंडेलवाल
Betul Today News: End the ongoing dispute over Sehra Community Health Centre: Hemant Khandelwal
Betul Today News: बैतूल पिछले कई महीनों से सेहरा सीएससी केन्द्र पर विवाद की स्थिति बनी हुई है। अब इस विवाद को बैतूल विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गंभीरता से लिया है। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान श्री खण्डेलवाल ने सीएमएचओ डॉ रविकांत उईके को सेहरा सीएससी केन्द्र के विवाद को खत्म करने के लिए कहा गया है।
श्री खण्डेलवाल ने कहा कि कर्मचारियों के बीच सेहरा सीएससी केन्द्र में तालमेल नहीं है। कई बार विवाद की शिकायतें उन तक पहुंची है। स्वास्थ्य सेवाओं में इस तरह के विवाद सामने आना ठीक नहीं है। एक होकर सभी को काम करने की आवश्यकता है। श्री खण्डेलवाल ने सीएमएचओ को इस संबंध में विवाद के मामले में जांच कर इसे खत्म करने के लिए कहा गया है। विधायक ने यह भी निर्देश दिए है कि अगर एक व्यक्ति के कारण माहौल बिगड़ रहा है तो उसे यहां से तत्काल हटाकर दूसरे स्थान पर पदस्थ करें, ताकि इस तरह का विवाद बार-बार सामने न आए। सीएमचओ ने भी कहा कि जल्द ही इस विवाद की स्थिति को सुलझाया जाएगा।


