Mp Weather Update: मप्र में राजगढ़, उमरिया सबसे ज्यादा ठंडा, कड़ाके की ठंड का सितम

Mp Weather Update: Rajgarh, Umaria are the coldest in Madhya Pradesh, severe cold.

Mp Weather Update: मध्य प्रदेश के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड के कारण लोग परेशान है। मौसम विभाग भोपाल से मिली जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश में राजगढ़ और उमरिया अभी सबसे अधिक ठंडा बना हुआ है। अन्य जिलों में भी ठंड का कहर जारी है। गुरुवार राजगढ़ का न्यूनतम तापमान 6.8 और उमरिया 7.7 डिग्री दर्ज किया है। इसी तरह से बैतूल का न्यूनतम तापमान 12.0, भोपाल 11.2, दतिया 9.5, गुना 10.2, ग्वालियर 9.3, नर्मदा पुरम 14.8, इंदौर 13.8, खंडवा 12.4, खरगोन 12.2, पचमढ़ी 8.4, रायसेन 9.4, रतलाम 12.2, उज्जैन 11.0, छिंदवाड़ा 10.5, जबलपुर 9.1, खजुराहो 11.2, मंडल 9.2, नरसिंहपुर 14.6, नवेगांव 8.0, रीवा 8.6, सांची 9.0 डिग्री दर्ज किया है। 
अगले 24 घंटे के दौरान शुष्क बना रहेगा मौसम
प्रातः 08:30 बजे के प्रेक्षण पर आधारित मौसम सारांश- पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।
अधिकतम तापमानों में सभी संभागों के जिलों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ। वे इंदौर, शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में सामान्य से कम रहे एवं शेष सभी संभागों के जिलों में सामान्य रहे।
न्यूनतम तापमान रीवा, शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में काफी गिरे एवं शेष सभी संभागों के जिलों के न्यूनतम तापमानों में विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।  नर्मदापुरम संभाग के जिलों में सामान्य से अधिक रहे एवं शेष सभी संभागों की जिलों में सामान्य रहे।
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 28.2 °C रतलाम में दर्ज किया गया तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 6.8 °C राजगढ़ में दर्ज किया गया है।

Related Articles

Back to top button