Betul Tendua News: तेंदुए की आमद से लोग दहशत में, सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर आई सामने

Betul Tendua News: People in panic due to influx of leopard, picture surfaced in CCTV footage

Betul Tendua News: बैतूल वन व्रत बैतूल के जंगलों में शेर तेंदुए की आमद से जहां ग्रामीणों में भय की स्थिति है तो वहीं वन विभाग के अधिकारी भी मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं। बताया जा रहा है की इन जंगली जानवरों की आहट उत्तर वन मण्डल के जंगलों में ज्यादा देखी जा रही है। शहर से सटे इलाकों में इनकी चहलकदमी चिंता का कारण बन रही है। उधर आमला के बोडख़ी में अलसुबह एक तेन्दुआ की चहलकदमी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इससे क्षेत्र में हडक़ंप मच गया है।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर से सटा हुआ चिखलार,धाराखोह, मरामझिरी ये ऐसे इलाके हैं जहां कभी भी इन जंगली जानवरो का मूवमेंट नजर आ जाता है। अधिकारियों के मुताबिक इसकी पहचान जंगलों में गश्ती के दौरान मिलने वाले पगमार्क के आधार पर हो जाती है। जिसके बाद मैदानी स्तर के कर्मचारियों को सतर्क करने के साथ साथ ग्रामीणों को भी सावधान रहने की नसीहतें दी जाती हैं। चूंकि उत्तर वन मंडल के अंतर्गत आने वाले जंगल का बहुत बड़ा हिस्सा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व से सटा होने के कारण सारणी, चोपना सहित बैतूल शहर से सटे जंगलों में शेर तेंदुए का कभी कभी मूवमेंट हो जाता है, लेकिन विभागीय कर्मचारियों की इस पर पूरी नजर रहती है। इधर शहरी इलाकों से लगे ग्राम चिखलार, धाराखोह सहित अन्य ग्रामों में रहने वाले ग्रामीणों ने बताया कि, पिछले कुछ वर्षो से जंगली जानवरों की बढ़ती आमद को देखते हुए अब ग्रामीण भी पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। पालतू मवेशियों को चराई के लिए जंगल के भीतरी हिस्सों में नहीं ले जाया जाता है। वहीं रात्रि में भी इन मवेशियों को सुरक्षित रखना अब हमारी मजबूरी बन चुकी है। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि, कभी कभार शिकार जैसी घटनाएं घटित हो जाती हैं, लेकिन विभाग की तरफ से सिर्फ सावधान रहने के लिए ही कहा जाता है। मुआवजा दिए जाने जैसे मामलों को गम्भीरता से नहीं लिया जाता है। 
टंडन कैम्प आमला में दिखा तेन्दुआ
सोमवार सुबह 6 बजे आमला के टंडन क्षेत्र केम्प में एक नंबर गेट के पास तेन्दुआ को चहलकदमी करते हुए देखा है। सुबह 6.30 बजे मार्निंग वॉक करने गए लोगों ने कैमरे तलाशे तो तेन्दुआ चहलकदमी होते दिखाई दे रहा है। तेन्दुआ सडक़ के सामने से होता हुआ खेतों के पीछे चला गया। यहां के रहने वाले रिंकु हातिया और दिपेश साहू ने बताया कि उनहें भी इस बारे में जानकारी मिली है। वन विभाग को जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची टीम ने पगमार्क भी देखें है। क्षेत्र में तेन्दुए के दिखाई देने के बाद हडक़ंप मचा हुआ है।

Related Articles

Back to top button