Betul Today News: पटवारी की हत्या को लेकर पटवारियों में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की माँग
Betul Today News: Anger among Patwaris over the murder of Patwari, demand for strict action
Betul Today News: शहडोल जिले में हुई पटवारी की हत्या को लेकर मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला बैतूल ने विरोध जताया है। घटना को लेकर पटवारियों में आक्रोश है। मध्य प्रदेश पटवारी संघ जिला बैतूल ने प्रमुख सचिव के नाम ज्ञापन सौंप कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। पटवारी संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र पवार ने बताया कि शहडोल जिले के ब्यौहारी तहसील में पदस्थ पटवारी प्रसन्न सिंह की हत्या कर दी गई है।
पटवारी संघ मांग करता है कि इस घटना की न्यायिक जांच हाईकोर्ट के न्यायाधीश से कराई जाए। मृत पटवारी साथी को शहीद का दर्जा दिया जाए। पटवारी संघ मांग है कि रेत माफिया और ट्रैक्टर मालिक के खिलाफ भी संपत्ति नष्ट करने की कार्रवाई की जाए। पटवारी संघ ने चेतावनी दी है कि अगर आरोपियों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती है तो पटवारी संघ सड़क पर उतरने के लिए मजबूर होगा।




