MP Weather Today: सतपुड़ा की वादी पचमढ़ी में कड़ाके की ठंड, तापमान 9 डिग्री पर पहुँचा
MP Weather Today: Severe cold in Satpura's Wadi Pachmarhi, temperature reaches 9 degrees

MP Weather Today: सतपुड़ा की वीडियो में बसा पचमढ़ी मध्य प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंड है। तापमान में लगातार गिरावट आने से ठंड के तेवर बढ़ने लगे है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक पचमढ़ी में बुधवार का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बाद अब और ठंड बढ़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का करना है कि अगले 24 घंटे के दौरान कुछ क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना बनी हुई है।
मध्य प्रदेश के प्रमुख जिलों का तापमान
मध्य प्रदेश के बैतूल जिले का न्यूनतम तापमान 14.5 भोपाल 17.4 धार 14.5, गुना 14.4, ग्वालियर 14.4, नर्मदापुरम 18.6, इंदौर 16.4, खंडवा 13.4, खरगोन 13.2, पचमढ़ी 9.4, रायसेन 16.6, रतलाम 14.4, उज्जैन 16.4, छिंदवाड़ा 16.2, जबलपुर 16.5, खजुराहो 13.0, मंडला 15.6, नरसिंहपुर 17.4, सागर 15.3 टीकमगढ़ 14. 0 डिग्री तापमान बना हुआ है।
इन क्षेत्रों में हुई बारिश
प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात को मलाजखंड में 31.2 पचमढ़ी में 12.2 मंडला 8.2 जबलपुर 6.8 नरसिंहपुर 4.2 छिंदवाड़ा 3.6 बैतूल 0.4 एमएम बारिश दर्ज की है।



