Betul Hadsa News: पानी से भरे टाके में डूबने से मासूम की मौत, खेलते समय हुआ हादसा

Betul Hadsa News: Innocent died due to drowning in a pond filled with water, accident happened while playing

फ़ाइल फ़ोटो

Betul Hadsa News: बैतूल के कोतवाली के पाढर चौकी क्षेत्र अंतर्गत एक मासूम बच्ची की पानी के टाके में डूबने से मौत हो गई। बच्ची की मौत के बाद गांव में मातम छा गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया। पाढर चौकी प्रभारी दिनेश कुमार कुमरे ने बताया कि ग्राम खोकरा निवासी 3 वर्षीय आयशा पिता अशोक गुरूवार को घर में खेल रही थी। खेलते-खेलते बच्ची पानी के टाके के पास चली गई। बच्ची टाके के पानी में डूब गई। तत्काल परिजनों द्वारा बच्ची को उपचार के लिए अस्पताल लाया। जहां डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया। मृतिका का जिला चिकित्सालय में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

बताया जा रहा है कि घर के सभी लोग अपने काम में व्यस्त थे और बच्ची खेल रही थी। खेलते-खेलते वह पानी के टाके के पास चली गई और किसी को इसकी जानकारी नहीं लगी। जब बच्ची पानी के टाके में गिरी वैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी लगी। जब तक बच्ची को टाके के बाहर निकाला जाता तब तक देरी हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

Back to top button