Betul Traffic Route: धनतेरस और दीपावली को लेकर ट्रैफिक प्लान तैयार, बड़े वाहन रहेंगे प्रतिबंध
Betul Traffic Route: Traffic plan ready for Dhanteras and Diwali, big vehicles will remain banned
Betul Traffic Route: 10 नवम्बर शुक्रवार धनतेरस और आने वाली दीपावली पर्व को लेकर बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ रहेगी। भीड़ को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात प्लान तैयार किया है। शहर के कई मार्गों पर भारी वाहनों के आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। किसी ने भी ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ट्रैफिक व्यवस्था बनाने के लिए जगह-जगह पुलिसकर्मी भी तैनात रहेंगे। शहर के कोठी बाजार और गज बाजार में धनतेरस पर खरीदारी करने के लिए भारी भीड़ रहेगी। यह ट्रैफिक प्लान दीपावली तक लागू रहेगा।
इस मार्ग पर प्रतिबंध रहेंगे बड़े वाहन
प्रतिवर्ष के अनुसार इस वर्ष भी दिपावली का त्यौहार हर्षोल्लास से दिनांक 10/11/23 से 15/11/ 23 जायेगा इस दौरान अधिक भीड़भाड होने बैतूल शहर में दिपावली पर्व के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बाजार हेतु आने वाले ग्राहको एवं शहर में एवं शहरी नागरिको के लिए सुगम यातायात व्यवस्था हेतु निम्नानुसार यातायात व्यवस्था बनाई गयी है।
1. वन वे मार्ग :-
थाना चौक से लल्ली चौक तक बड़े वाहन एवं कार लोडिंग वाहन आदि के परिवर्तित मार्ग से पहुंच सकेंगे।
2. लल्ली चौक से गणेश चौक : :-
लल्ली चौक से गणेश चौक तक चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध रहेगा ।
3. बाबू चौक से टांगा स्टेण्ड :-
बाबू चौक से टांगा स्टेण्ड तक चार पहिया वाहन प्रवेश निषेध रहेगा ।
4. गंज एवं कोठी बाजार क्षेत्र मे भारी वाहनों का प्रवेश निषेध (दिनांक 10 से 12 नवम्बर तक ) ( समय प्रातः 10 बजे से रात्रि 9 बजे तक)
गंज क्षेत्र :- कांतिशिवा चौक, कश्मिरा चौक, टांगा स्टेण्ड, बाबू चौक, दिलबहार चौक
से होकर गुजरने वाले मार्गो पर भारी वाहनों का दिपावली पर्व को दृष्टिकृत रखते हुये भारी
वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा, जिसमे रैक, दूध, पेट्रोलियम पदार्थों के वाहनों को छोड़कर।
कोठी बाजार क्षेत्र:- गेंदा चौक, कारगिल चौक, अम्बेड़कर चौक, बस स्टेण्ड, लल्ली चौक
से थाना चौक तक, गणेश चौक से लल्ली चौक तक शिवाजी चौक से लल्ली चौक तक
होकर गुजरने वाले मार्गो पर भारी वाहनों का दिपावली पर्व को दृष्टिकृत रखते हुये भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा, जिसमे रैक, दूध, पेट्रोलियम पदार्थों के वाहनों को छोड़कर।




