Gold Silver Price: आज सोना हुआ सस्ता, चांदी के दाम में बढ़ोतरी, जाने 22 कैरेट सोने के दाम
Gold Silver Price: Gold became cheaper today, silver price increased, know the price of 22 carat gold.

Gold Silver Price Today: आज सोमवार को सप्ताह के पहले दिन सोने के दाम में गिरावट और चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। ( Gold- Silver) त्योहारी सीजन में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक सोमवार 6 नवम्बर 2023 को सोने के दाम 61,000 प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम 71000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक सोमवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम 61002 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71992 रुपए प्रति किलो रही। आज सोमवार 6 नवम्बर 2023 को सोने के दाम कम हुए है चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 55878 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 45752 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है। 14 कैरेट वाले सोने के दाम 35686 रहे।


