Gold Silver Price Today: त्यौहारी सीजन में सोने के दाम 60 हजार के पार पहुँचे, चांदी भी चमकी
Gold Silver Price Today: Gold prices crossed 60 thousand in the festive season, silver also shined

Gold Silver Price Today: आज शुक्रवार को चांदी सस्ती के दाम में फिर बढ़ोतरी हुई है।सोना- चांदी( Gold- Silver) नवरात्र में सोना- चांदी की खरीददारी बढ़ी है लेकिन लोगों को सोने- चांदी के भाव से राहत नहीं मिल रही है। सराफा बाजार में सोने- चांदी के दामों में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार 20 अक्टूम्बर 2023 को सोने के दाम 60,000 प्रति 10 ग्राम से अधिक और चांदी के दाम 71000 प्रति किलो से अधिक रहे। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के मुताबिक शुक्रवार को 24 कैरेट की शुद्धता वाले सोने के दाम बढ़कर 60611 रुपये प्रति 10 ग्राम और 999 शुद्धता वाली चांदी की कीमत 71373 रुपए प्रति किलो रही। शुक्रवार 19 अक्टूबर 2023 को सोने चांदी के दाम में बढ़ोतरी हुई है। जानकारी के अनुसार 22 कैरेट सोने के दाम 55520 और 18 कैरेट वाले सोने के दाम 45458 प्रति 10 ग्राम दर्ज किए है।


