Betul Mandi Bhav 19 October 2023: आज 19 अक्टूबर 2023 के बैतूल मंडी भाव, 7166 बोरे रही आवक
Betul Mandi Bhav 19 October 2023: Betul Mandi Bhav today 19 October 2023, 7166 sacks arrived.
Betul Mandi Bhav 19 October 2023: गुरुवार को मंडी में खरीदी हुई। बैतूल मंडी में उपज की आवक में फिर से कमी आई है। उपज के दामों में भी उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बैतूल मंडी में कुल उपज की आवक 7 हजार 166 बोरे रही। सबसे ज्यादा 2 हजार 402 बोरे आवक गेंहू की आवक रही। सोयाबीन की आवक 965 बोरे रही। इन दिनों मंडी में फसलों के दाम भी कम है।
गुरुवार को मूंग की आवक नही आई
गुरुवार को मंडी में मूंग की आवक नही आई। कृषि उपज मंडी से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले मंगलवार मूंग के अधिकतम दाम 4000 और प्रचलित 4000 रुपए प्रति कुण्टल रहे। सोयाबीन की कटाई के बाद मंडी में आवक बढ़ने की संभावना है। देखने में यहां आता है कि सीजन में सोयाबीन और मक्के की मंडी में बंपर आवक होती है। पूरा मंडी परिसर उपज डालने के लिए कम पड़ जाता है। उपज की आवक 40 हजार तक पहुंच जाती है। आवक अधिक होने के कारण कई बार मंडे प्रबंधन को खरीदी रोकना पड़ता है।



